किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में पीएम मोदी ने कर रहे अभूतपूर्व कार्य: कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 07 जून। देहरादून के ग्राम पंचायत सिमयारी में सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।

शनिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रायपुर विकासखण्ड के राजकीय इंटर कॉलेज भगद्वारीखाल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्नदाताओं की चिंता करते हैं, जिसका प्रमाण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में इस योजना के माध्यम से रुपये 3.68 लाख करोड़ से अधिक की सीधी सहायता देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों तक पहुंचाई जा चुकी है। यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में बड़ा कदम है। मंत्री जोशी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान तभी सफल होगा जब किसान खुद इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने किसानों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरोना और क्यारा ग्राम पंचायतों में फलोत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर सेब व कीवी उत्पादन के लिए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधे का रोपण भी कृषि मंत्री ने किया।

इस दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, मंजीत रावत, ग्राम प्रधान दीपक भट्ट, नरेश नौटियाल, बालम सिंह, सुुन्दर सिंह पयाल, घनश्याम नेगी, अमरदेव भट्ट, संजय कोटवाल, दिनेश कुमार, रोशन लाल डबराल, विजयराम नौटियाल, बबीता रावत, अपर कृषि निदेशक परमाराम, मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह राणा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक गिरी, अभिलाषा भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 5 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 5 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views