कड़क रुख और ग्राउण्ड जीरो पर लगातार मेहनत

*बतौर एसएसपी अपनी काबिलियत और नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा रहे प्रमेन्द्र सिंह डोबाल*

*जिला कारागार से फरार कैदियों संबंधी प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता*

*फरार कैदियों का मददगार बनना पड़ा महंगा, कड़ियां जोड़ रही पुलिस टीम ने 02 आरोपियों को दबोचा*

*जेल से फरार कैदियों को वाहन व कैश उपलब्ध कराने व आश्रय देने के हैं गंभीर आरोप*

*पड़ताल में जुटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज ली कब्जे में, बाइक व मोबाइल भी बरामद*

*दोनों फरार कैदियों पर रेंज स्तर से 50-50 हजार रुपये का ईनाम किया गया है घोषित*

*”हमारी टीमें दोनों फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई हैं, जो भी इनकी मदद कर रहा है सभी को जेल भेजा जाएगा :: एसएसपी हरिद्वार”*

थाना सिडकुल

बीते 11 अक्टूबर को आयोजित की जा रही रामलीला के दौरान जिला कारागार हरिद्वार में निरुद्ध कुख्यात प्रवीण वाल्मीकी गैंग का गुर्गे पंकज एवं एक अन्य विचाराधीन बंदी राजकुमार मौका देख फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जिलाधिकारी संग जेल परिसर का दौरा करने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए देर रात जिला पुलिस मुख्यालय की बैठक में तमाम वरिष्ठ पुलिस ऑफिसर्स की आपात बैठक लेकर फरार कैदियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए एसआईटी का गठन करते हुए सभी 10 टीमों को रणनीतिक दिशा निर्देश दिए गए थे।

उक्त प्रकरण में थाना सिड़कुल में मु०अ०सं० 534/24 262 बीएनएस दर्ज है। एसएसपी हरिद्वार की संस्तुति पर आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल द्वारा दोनों फरार कैदियों पर 50-50 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई।

कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने फील्ड में कड़ी मेहनत करते हुए विभिन्न स्तर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं एवं अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर इस्माइलपुर लक्सर निवासी 02 युवकों को फरारी की जानकारी होने पर भी कैदियों को भगाने में मदद करने, भागने के लिए मोटरसाइकिल स्प्लेंडर उपलब्ध कराने, संशय दिए जाने व कैदियों द्वारा मंगाये गए रुपए टेलीकॉम मालिक के भारत पे नंबर पर ट्रांसफर कर नगदी प्राप्त करने के आरोप में दिनांक 17/10/24 को सुल्तानपुर लक्सर क्षेत्र से अंतर्गत धारा 253 BNS हिरासत में लिया।

पुलिस टीम ने फरार होने के लिए मददगार दोपहिया मोटरसाइकिल, प्रयुक्त मोबाइल व सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने के साथ ही टेलीकॉम मालिक को भी चिन्हित किया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण आरोपित-*

1- नितिन कुमार पुत्र चंद्रकिरण निवासी इस्माइलपुर कोतवाली लक्सर

2- बॉबी पुत्र सुखपाल निवासी उपरोक्त

*बरामदगी-*

1- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

2- मोबाइल

3- सीसीटीवी फुटेज

*पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी

2. कांस्टेबल विजय नेगी सिंह

3. कांस्टेबल ललित बोरा

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 4 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views