एएसपी जितेन्द्र मेहरा (ips)के नेतृत्व में सिडकुल की हीरो कंपनी पहुंची साईबर सेल टीम हरिद्वार

*कम्पनी के अधिकारी एंव कर्मचारियों को साईबर फ्रॉड के बारे में किया जागरुक*

*सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सावधानी से प्रयोग करने के बारे में चेताया*

*साईबर सेल हरिद्वार*

एएसपी सदर/नोडल ऑफिसर साईबर सेल जितेन्द्र मेहरा अपनी साइबर टीम एंव इंस्पेक्टर डी0एस0 कोहली प्रभारीciu के साथ सिडकुल की हीरो कंपनी पहुंचकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को साईबर फ्रॉड एंव अन्य कानून के संबंध में विस्तृत से जागरुक कियाl

अपने व्याख्यान के दौरान श्री मेहरा द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को वेतन खातों, एटीएम कार्ड, एटीएम पिन डालते समय सावधानी, डिजिटल अरेस्टिंग, स्ट्रांग पासवर्ड, समय-समय पर पासवर्ड चेंज करना, हुबहू दिखने वाली एप/ईमेल/वेबसाइट से सावधानी, ऑनलाईन फर्जी लोन एप से लोन न लेने सम्बन्धी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, घर बैठकर जॉब/रुपये कमाने के नाम पर होने वाली धोखाधडी, सोशल मीडिया पर like करने के नाम पर मिलनी वाली जॉब, whatsapp/Instagram/telegram ग्रुपों में शामिल कर रुपयों की इन्वेस्टमेंट के नाम पर हो रही धोखाधडी, हॉस्पिटल में भर्ती परिचित व्यक्ति के ईलाज के नाम पर, रुपये दुगुने करने के नाम पर, पेमेंट एप के माध्यम से भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया ऐप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया के संबंध में जागरुक किया।

एएसपी सदर व साईबर सेल टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को हाल-फिलहाल जनपद व अन्य स्थानों पर घटित हुए साईबर फ्रॉड के बड़े मामलो की जानकारी देते हुए उक्त घटनाओं में पीड़ित द्वारा बरती गई लापरवाही के बारे में बताया।

कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अज्ञात अकांउट के माध्यम से किए जाने वाले हनी ट्रैप संबधी ठगी व ब्लैकमेल प्रकरणों में विशेष सावधानी बरतने के लिए भी चेताया एवं साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें के सम्बन्ध में पम्पलेड वितरित किए गए।

इस मौके पर कम्पनी के लगभग 120 कर्मी मौजूद रहे जिन्होने पुलिस के इस कार्य को सराहते हुए भविष्य में भी कम्पनी में इस प्रकार का कैम्प लगाने का अनुरोध किया गया।

साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 अथवा National cyber crime reporting portal (NCRP) www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने हेतु अवगत कराया गया।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 5 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 5 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views