आगामी कांवड़ मेला के दृष्टिगत एएसपी सदर द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत किया गया गोष्ठी का आयोजन

*कोतवाली रानीपुर*

*रानीपुर क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियो, सी0एल0जी0 मेम्मरो, एस0पी0ओ0 एवं व्यापारियो से कांवड मेला के सम्बन्ध में किया जन संवाद*

आज दिनांक 14.06.2025 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर जितेन्द्र चौधरी द्वारा कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवालिक नगर स्थित होटल विस्टारा ग्रन्ट में आगामी काँवड मेला-2025 के दृष्टिगत सम्भ्रान्त व्यक्तियो, सी0एल0जी0 मेम्बरो, एस0पी0ओ0(विशेष पुलिस अधिकारी), स्थानीय व्यापारियो/दुकानदारो, एवं होटल/ढाबा मालिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट उ0नि0 विकास रावत उपस्थित हुये।         

गोष्ठी में एएसप सदर द्वारा उपस्थित सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियो, सी0एल0जी0 मेम्बरो, एस0पी0ओ0 (विशेष पुलिस अधिकारी), स्थानीय व्यापारियो/दुकानदारो एवं होटल/ढाबा मालिको को आगामी काँवड मेले के सम्बन्ध में निम्न दिशा निर्देश दिये गये-

• सभी स्थानीय व्यापारी/दुकानदार, होटल/ढाबा स्वामी सडक पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नही करेंगे।

• सभी अपनी अपनी दुकानो पर खाने की रेट लिस्ट चस्पा करेंगे।

• कोई भी होटल/ढाबा, दुकानदार अपनी दुकान में मांस मदिरा का सेवन नही करेगा और न ही करवायेगा, अगर ऐसा कोई पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

•सभी होटल ढाबा मालिक अपने –अपने होटल ढाबो पर विधिवत बोर्ड लगाकर उसमें प्रोपराईटर का नाम अवश्य अंकित करेंगे।

•सभी होटल स्वामी/प्रबन्धक अपने होटलो में बिना आई0डी0 व फोन नम्बर के किसी भी व्यक्ति को नही ठहरायेंगे, तथा होटल में ठहरने वाले सभी व्यक्तियो के फोन नम्बर जरूर ले, और फोन नम्बर को अवश्य चैक भी कर लें।

•किसी भी असमाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे।

• सभी एस0पी0ओ0 से पूर्व की भाँति इस वर्ष भी काँवड मेले के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की गयी।

उक्त के अतिरिक्त समय-समय पर शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन करने हेतु बताया गया।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 8 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views