महंगाई, बेरोजगारी के चलते हताशा निराशा का सामना कर रही जनता-वीरेंद्र रावत

हरिद्वार, 14 जून। कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के चलते बढ़ रही महंगाई से जनता हताशा और निराशा का सामना कर रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान मजदूर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वीरेंद्र रावत ने कहा कि उत्तरखंड में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार नगर निगम में हुए जमीन घोटाले में सरकार ने अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी है। पूरे मामले की गहराई से जांच कर अधिकारियों को संरक्षण देने वाले नेताओं के नाम भी सामने लाए जाएं। महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रही अपराधों पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। ऊर्जा प्रदेश होने के बाद भी सरकार उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। उल्टे स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है। जनता के लिए चीटर साबित हो रहे स्मार्ट मीटर का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। लेकिन सत्ताधारी दल के नेता स्मार्ट मीटर को प्रमोट कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में बिजली का बिल दो महीने मे आता था। लेकिन भाजपा सरकार में 28 दिन का बिल उपभोक्ताओं पर थोपने का काम किया जा रहा है। वीरेंद्र रावत ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। चहेते को ही काम दिया जा रहा है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री संतोष चौहान एवं महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध बऐ हैं। भाजपा की पूर्व महिला नेत्री द्वारा अपनी नाबालिग बेटी का अपने दोस्तों शोषण कराए जाने का मामला शर्मसार करने वाला है। महेश प्रताप राणा एवं राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का 11 वर्षों का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। मनीष कर्णवाल एवं दीपक टंडन ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है। भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रैसवार्ता में पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, अरविंद शर्मा, यशवंत सैनी, बीएस तेज़ियान, रवीश भटीजा, पूर्व पार्षद सोहेल अख्तर, विकास सिंह, पार्षद विवेक भूषण विक्की मौजूद रहे। इस इस दौरान भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई मधु शर्मा का वीरेंद्र रावत ने पार्टी में स्वागत किया।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views