देश की प्रगति के लिए किसान का आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी:ठाकुर भानु प्रताप सिंह

हरिद्वार, 14 जून। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सरकारी नीतियों के चलते किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। देश की प्रगति के लिए किसान का आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। लेकिन सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के चलते किसानों को उनकी उपज का लाभप्रद मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वीआईपी घाट पर आयोजित किसान ंिचंतन शिविर के दौरान किसानों की सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल किसान आयोग का गठन किया जाए। आयोग में किसानों और किसान संगठन के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। राजनेताओं को आयोग से दूर रखा जाए। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। खेती को लाभप्रद बनाया जाए। दुघर्टना में किसान की मृत्यु होने पर उसके परिवार को एक करोड़ रूपए, डयूटी पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को 2 करोड़, रिपोर्टिंग के दौरान शहीद होने वाले मीडिया कर्मियों को 4 करोड़, देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले किसानों को 5 करोड़ रूपए मुआवजा दिया जाए। सिंचाई के लिए किसानों को निःशुल्क बिजली दी जाए। सरकारी विभागों का निजीकरण पूरी तरह बंद किया जाए। सभा के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया। ज्ञापन प्रेषित करने वाालों में योगेश प्रताप, नितिन चौधरी, अजब सिंह, अंकित चौधरी, मोनू चौधरी, आकाश मोघा, संतोष चौधरी, सुधांशु चौधरी आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

  • Related Posts

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    हरिद्वार। रविवार को अलकनंदा घाट पर भारतीय किसान यूनियन (नैन) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन पर किसानों की विभिन्न समस्याओं और 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल…

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हरिद्वार, 14 जून। लालजीवाला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 3 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 3 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा पाठ के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, चढ़े हुए नारियल होंगे रिसाइकल 

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 5 views