एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार 13 मार्च

स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज गर्ग प्रदेश संयोजक, निकाय प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तराखंड द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि मनोज गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा परमो धर्मः हैं

उन्होंने स्वयंसेविकाओं में सेवा भावना जागृत करते हुए टाटा औद्योगिक संस्थान का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कोरोना काल के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उनके पुत्र द्वारा जारी एक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से असंख्य लोगों तक ऑक्सीजन, दवाइयां और अन्य राहत सामग्री पहुँचाई गई। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही मानवता की सच्ची पहचान हैं

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने NSS के मूल मंत्र को स्पष्ट किया। डॉ. बत्रा ने कहा, “राष्ट्रीय सेवा योजना का अर्थ है—मैं नहीं, परंतु आप। जब आप अपने व्यवहार और कार्यों से दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं और अनुशासन में रहकर कार्य करते हैं, तभी आपका वास्तविक व्यक्तित्व निखरता है।”

विशिष्ट अतिथियों के विचार रमाशंकर कौशिक साधना धाम ने कहा कि यह सात दिवसीय शिविर जीवन को ‘तपाने’ और निखारने का अवसर है। आपदा के समय सेवा संस्थाएं ही देश को संकट से उबारती हैं।श्री एस.पी. सिंह ने छात्राओं को समय प्रबंधन और जागरूकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, पर्यावरण और योग के प्रति सजगता पैदा करना है।

NSS प्रभारी डॉ. पद्मावती तनेजा ने आगामी सात दिनों तक चलने वाली गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. पुनिता शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रचना गोस्वामी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में श्री प्रशांत किशोर कनखल मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति आयुष जी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं प्रतिभागी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views