अर्धकुंभ मेला 2027 को लेकर अखाड़ा परिषद की बैठक नवरात्र में होगी:श्रीमहंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अखाड़ा परिषद की बैठक अब आगामी नवरात्र में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस समय अधिकतर अखाड़ों के महंत, साधु-संत एवं मठाधीश पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवास पर हैं, जिससे उनकी उपस्थिति फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में सभी प्रमुख संतों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु बैठक को नवरात्र के अवसर पर करने का निर्णय लिया गया है।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि नवरात्र के दौरान परंपरागत रूप से अनेक संत-महात्मा हरिद्वार में एकत्र होते हैं। ऐसे में यह उपयुक्त समय होगा जब अखाड़ा परिषद की विस्तृत बैठक आयोजित कर अर्धकुंभ मेला 2027 की व्यवस्थाओं, अखाड़ों की भागीदारी, धार्मिक कार्यक्रमों और शाही स्नानों की योजना पर गहन चर्चा की जा सकेगी।

श्रीमहंत ने आशा जताई कि 2027 का अर्धकुंभ मेला भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक होगा, जिसमें अखाड़ा परिषद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 3 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views