हिंगलाज भवन में धूमधाम हर्षोल्लास से स्थापित हुई श्री हिंगलाज माता जी की प्राण प्रतिष्ठा 

माता श्री हिंगलाज की पूजा अर्चना करने से होता हैं होता हैं जीवन में नई ऊर्जा का संचार:महंत प्रताप पुरी

माता हिंगलाज की कृपा से मिलेगी सुख शांति समृद्धि:तरुण विजय

हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार के हिल बाईपास रोड, नई बस्ती खड़खड़ी स्थित हिंगलाज भवन में श्री अखिल भारतीय मारवाड़ी खत्री समाज सेवा समिति हिंगलाज भवन द्वारा धूमधाम हर्षोल्लास से श्री हिंगलाज माता जी व

गंगा मैय्या, राधा-कृष्ण, गौरी शंकर एवं श्री हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई।इस भव्य धार्मिक आयोजन में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय, आईजी अनंत कुमार टकवाले एवं राजस्थान के पोखरण क्षेत्र के विधायक और संत श्री प्रताप पुरी जी महाराज,श्री अखिल भारतीय मारवाड़ी खत्री समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र भूत,सहित सैकड़ों गणमान्य श्रद्धालु एवं हिंगलाज भवन के ट्रस्टियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर महंत प्रतापपुरी महाराज ने कहा कि माता हिंगलाज की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि माता हिंगलाज कष्टों का निवारण करने वाली है माता हिंगलाज की कृपा से

जीवन में सुख शांति समृद्धि की कामना पूर्ण होती है।

श्री अखिल भारतीय मारवाड़ी खत्री समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र भूत ने कहा कि हिंगलाज भवन में मां हिंगलाज की प्रतिमा की स्थापना कर श्रद्धालुओं को तीर्थ नगरी हरिद्वार में मां गंगा के साथ साथ श्री हिंगलाज माता के दर्शन से जीवन का कल्याण होगा। हिंगलाज भवन धार्मिक समरसता और समाज सेवा का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित करेगा। हिंगलाज भवन अब न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख स्थल रहेगा।

प्रबंधक देव भूषण पाण्डेय ने कहा कि हिंगलाज भगवान धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुका है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर समिति सचिव पीतांबर दास, कोषाध्यक्ष लेखराज भूत, चंद्र प्रकाश भूत, सेवा राम, पूनम चंद, सुखदेव भूत, अनिल किरी और प्रबंधक देव भूषण पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 13 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views