हरेला पर एक लाख पौधे लगाएगा ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया

हरिद्वार, 13 जुलाई। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को ’वृक्ष दिवस’ के रूप में मनाते हुए ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया एक लाख पौधे लगाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने बताया कि वर्ष 2025 चिपको आंदोलन की प्रणेता आदिवासी महिला माता गौरादेवी का जन्म शताब्दी वर्ष है। जिसे ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया पूरे उत्तराखंड में मना रहा है। चमोली जिले में स्थित चिपको स्मृति स्थल रैणी गांव से गौरा देवी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ 24 मार्च को चिपको चेतना यात्रा का संचालन करके किया गया था। उन्होंने बताया कि हरेला लोकपर्व पर पौधरोपण का कार्य कांवड़ मेला होने की वजह से 16 जुलाई से 31 जुलाई तक किया जाएगा। संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि गौरादेवी जन्म शताब्दी वर्ष में ट्री ट्रस्ट ऑफ ’इंडिया पूरे उत्तराखंड में सौ ’गौरादेवी वाटिका’ विकसित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसके तहत राज्य के प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर गौरादेवी वाटिका का निर्माण कर फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। प्रांत संयोजक सुरेश सुयाल ने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए गौरादेवी जन्म शताब्दी वर्ष में उत्तराखंड के सौ विकास खंडों के सौ चयनित गांवों को स्वावलंबी बनाने के लिए “गौरादेवी ईको टूरिज्म गांव“ विकसित किए जा रहे हैं। हरिद्वार जिले में लक्षित पौधरोपण स्थलों की जानकारी देते हुए जिला संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा कि 400 सौ से ज्यादा जगहों पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में टीटीआई के प्रांतीय पदाधिकारी ओपी सिंह, जिला प्रभारी विनोद मित्तल, जिला समन्वयक कुलदीप कुमार, एसएस राणा, महेश धीमान, सीमा चौहान, डा.ज्ञान प्रकाश सिंह, सुनीत जोशी, डा.अर्चना डिमरी, राजकुमारी, राहुल पाल आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views