हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

एआई से फर्जी वीडियो बनाकर संतों को बदनाम करने की साजिश – श्रीहमंत रविंद्रपुरी महाराज

हरिद्वार, 09 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने संतों से संबंधित वायरल हो रहे वीडियो का खंडन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संत समाज और सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत एआई तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी फोटो और वीडियो तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन विरोधी ताकतें नहीं चाहतीं कि हरिद्वार में दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन हो। देश और दुनिया में संत समाज सनातन धर्म की पताका फहरा रहा है और भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। ऐसे में संतों को बदनाम करने के लिए तरह तरह की साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले ही कुछ वामपंथी विचारधारा के लोग सक्रिय होकर संत समाज के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। एआई के माध्यम से बनाए गए फर्जी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर बनाने का अधिकार अखाड़ों के पंचों को होता है। अखाड़ों के संत महामंडलेश्वर बनाने के लिए पैसे नहीं लेते, बल्कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और जनसेवा के कार्यों में लगे रहते हैं। इसके बावजूद संतों को बदनाम करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री से मांग की कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाए और संत समाज तथा सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views