हरिद्वार नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल द्वारा दूसरे चरण में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को कारोबारी लाइसेंस में परिचय पत्र आवटित किए गए

*मेयर किरण जैसल के सार्थक प्रयास से रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को केंद्र और राज्य सरकार का मिल रहा है संरक्षण संजय चोपड़ा*

*हरिद्वार* उत्तराखंड शासन नगरी फेरी नीति नियमावली कें नियम अनुसार पूर्व में 20मई की फेरी समिति की बैठक के निर्णयों को किर्यांवित् करते ही लघु व्यापार ऐसो. के अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में मेयर किरण जैसल के कार्यालय पर आगामी कावड़ मेले को ध्यान में रखते हुए शिव पुल दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग मार्ग के स्थानीय सभी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को दूसरे चरण में विक्रिया प्रमाण परिचय पत्र कारोबारी लाइसेंस महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा आवटित किए गए।

इस अवसर पर हरिद्वार नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के नियम अनुसार रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार वर्ष 2018 के सर्वे सूची में सम्मिलित सभी पंजीकृत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को दूसरे चरण में आगामी कावड़ मेले के दृष्टिगत नगर निगम प्रशासन की ओर से विक्रय प्रमाण परिचय पत्र कारोबारी लाईसेंस आवटित किए गए हैं आगामी बोर्ड की बैठक में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रस्ताव लाए जाएंगे।

इस अवसर पर लघु व्यापारी ऐसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार मेयर श्रीमती किरण जैसल के सार्थक प्रयास से रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाना हर्ष का विषय है उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग शिव पुल मार्ग के लगभग 50 से 60 रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को विक्रय प्रमाण परिचय पत्र लाईसेंस विक्रय प्रमाण पत्र नगर निगम प्रशासन की ओर से मुहिया कराया जाना एक सार्थक प्रक्रिया है।

मेयर श्रीमती किरण जैसल द्वारा विक्रय प्रमाण परिचय पत्र कारोबारी लाइसेंस वितरण के दौरान नगर निगम प्रशासन की और से सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे प्राप्त करते लाभार्थियों में कमल सिंह, अजय कुमार, अनुष त्रिवेदी ,करण सिंह, पवन शर्मा, रिंकू यादव, सचिन बिष्ट ,सुभाष दास, सतीश कुमार ,शुभम कुमार, बृज किशोर, जमुना प्रसाद, चंदन दास, राधेश्याम रावत, श्रीमती अनीता, पूनम, सुनीता, आशा ,सुमन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 3 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 6 views