स्वामी कुर्षी पुरी महाराज बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

अखाड़े की उन्नति में योगदान करेंगे महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

पद की गरिमा के अनुरूप जिम्मेदारियों को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे-महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी

*राजीव कुमार*

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने तिलक चादर प्रदान कर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज का निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में मुख्य अतिथी गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, विधायक राजेंद्र सिंह, राजस्थान के विधायक महंत प्रताप पुरी, आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, जूना अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महंत राघवेंद्र दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी निर्मल दास, महंत राजगिरी, स्वामी गंगा पुरी, महंत दुर्गादास, महंत गंगादास उदासीन, स्वामी राम मुनि, महंत सुतिक्ष्ण मुनि, संत जगजीत सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महंत शुभम गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी सहित तमाम संत महंत शामिल हुए और नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज को शुभकामनाएं दी।

 

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान में योगदान कर रहे नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज विद्वान संत हैं। महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए अखाड़े की उन्नति में योगदान देंगे।

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने कहा कि ने कहा कि संत महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए भारत एक बार फिर विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने एक किताब का विमोचन भी किया।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज संत परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे।

श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि युवा संत महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।

गुजरात के विधायक गजेंद्र सिंह एवं राजस्थान के विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज ने भी महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज को शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पद की गरिमा के अनुरूप जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संत समाज और निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं का पालन करते हुए अखाड़े की उन्नति में योगदान करेंगे।

महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति महाराज ने महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अनेक सेवा प्रकल्प चला रहे हैं। इस दौरान गुजरात से आए हजारों श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views