स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

विजय सुब्रह्मण्यम

हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए अखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान देंगे। यह बातें उन्होंने गुरुवार को कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में स्वामी कपिलानंद सरस्वती के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान कहीं। स्वामी कपिलानंद सरस्वती को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया। कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी के संयोजन में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में निरंजनी अखाड़े के पंचपरमेश्वरों सहित सभी तेरह अखाड़े के संतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिलक चादर प्रदान कर एवं पुष्पवर्षा कर स्वामी कपिलानंद सरस्वती का महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती को शुभकामनाएं देते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद के साथ अनेक दायित्व जुड़े हुए हैं। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद महाराज संत परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती समाज में धर्म और अध्यात्म के प्रचार प्रसार के साथ मानव कल्याण में योगदान करते हुए अखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती विद्वान संत हैं और संत परंपराओं के अनुरूप धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के दायित्व को पूरा करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद ने भी महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती को शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़े की परंपरांओं के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज में धर्म संस्कृति और अध्यात्म का प्रचार प्रसार करेंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े की उन्नति में अपना पूरा योगदान करेंगे।

इस अवसर पर महंत दर्शन भारती, महंत राज गिरी, महंत साधनानंद, महंत सूर्यांश मुनि, महंत खेम सिंह, स्वामी भक्ति गिरी, स्वामी संतोषानंद, उपमहंत सुखदेव गिरी, उपमहंत उमेश गिरी, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष, संघ नेता पदम सिंह, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील बत्रा, भाजपा नेता मनोज गौतम, पंडित अधीर कौशिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त…

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    *खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* *सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 6 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 5 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 10 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 9 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views