“सृजन” में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

दिनांक: 18.03.2026 | हरिद्वार

वैश्विक बदलते आर्थिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति में रचनात्मक एवं व्यावसायिक कौशलों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में एम०सी०एस० सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जूनियर विंग द्वारा “सृजन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों की प्रतिभा देखने लायक रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आर्ट सेशन आयोजित किया गया, जबकि 6 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए कला, स्टोरी टेलिंग, पोएट्री रेसिटेशन और “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिताएं कराई गईं। विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 125 प्रतिभागियों ने नि:शुल्क भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम स्थल पर बच्चों और अभिभावकों के लिए आकर्षक माहौल बनाया गया था। खान-पान के स्टॉल, मनोरंजक खेल और टैटू जैसी गतिविधियों ने आयोजन को और भी रोचक बना दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय की निदेशिका डॉ. विशाखा कुमार के मार्गदर्शन में तैयार की गई।

*प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—*

कला प्रतियोगिता (6–7 वर्ष): प्रथम चित्राक्षी जोशी, द्वितीय अर्णव, तृतीय आरना व आरव शर्मा।

कला प्रतियोगिता (8–10 वर्ष): प्रथम अमायरा दर्गन, द्वितीय वेदांश शर्मा, तृतीय तेजस व सांची।

पोएट्री रेसिटेशन (5–7 वर्ष): प्रथम अक्षतम, द्वितीय अन्विका व विधान।

पोएट्री रेसिटेशन (8–10 वर्ष): प्रथम अदविका, द्वितीय यशिका।

स्टोरी टेलिंग (6–8 वर्ष): प्रथम बानी ग्रोवर, द्वितीय सिद्धिक्षा पूनिया।

स्टोरी टेलिंग (8–10 वर्ष): प्रथम कनिष्का, द्वितीय अश्वी।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी और वे उत्साह से झूम उठे।

इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

निदेशिका डॉ. विशाखा कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। वहीं, प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जूनियर विंग की कोऑर्डिनेटर सोनम अरोड़ा सहित अर्चना त्रिपाठी, सारिका मित्तल, दीपिका शर्मा, अश्विका, नीति, विभूति शर्मा, गीता भारती, मोहिता चावला, ऋतु सिंह, राखी राणा, शिवानी जोशी, विनीत अग्रवाल, शिवानी गौड़, राहुल कश्यप, अरुण कुमार, चरणजीत कौर, मनीषा आहूजा, सीमा रानी, वर्णिका चौहान, आरती सैनी, गीतांजली जोशी, सिमरन बत्रा, गीतिका मलकोटी, मानसी त्यागी, आकांक्षा शर्मा, दीपा पुनिया, रोशनी, आयुष कुमार, दीपा शर्मा, निखिल चौहान, गौरव शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views