सूबे में टीबी मरीजों के सहयोग को 4276 लोग बने नि-क्षय मित्र

*स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत कराया पंजीकरण*

देहरादून, 28 सितम्बर 2025

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में लोग टीबी मरीजों को गोद लेने के लिये आगे आ रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी निक्षय मित्र बनने में दिलचस्पी दिखाई है। इस अभियान के तहत अब तक 4276 लोगों व संस्थाओं ने मिलकर नि-क्षय के लिये अपना पंजीकरण कराया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेशभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करा रहे हैं, वहीं टीबी मरीजों के सहयोग के लिये भी लोग आगे आ रहे हैं। इसके अलावा कई संस्थाओं ने भी नि:क्षय मित्र की भूमिका निभाने में दिलचस्पी दिखाई है। अभियान के अंतर्गत अभी तक 4276 लोगों व संस्थाओं ने नि:क्षय मित्र के लिये अपना पंजीकरण कराया है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 474 लोगों ने नि:क्षय मित्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसी प्रकार बागेश्वर 137, चमोली 49, चंपावत 308, देहरादून 738, हरिद्वार 548, नैनीताल 312, पौड़ी 423, पिथौरागढ़ 235, रुद्रप्रयाग 130, टिहरी 262, उधमसिंह नगर 610 और उत्तरकाशी में 50 लोगों ने निक्षय मित्र बनने के लिये अपना पंजीकरण कराया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में टीबी उन्मूलन में नि:क्षय मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। निक्षय मित्र टीबी रोगियों को इलाज के दौरान हर माह पोषक आहार मुहैया कराने के साथ ही भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करेंगे। निक्षय मित्रों के संपर्क में रहने से मरीजों को यह ताकत भी मिलेगी कि वह इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं।

*बयान-*

टीबी उन्मूलन के लिये प्रदेश में हर स्तर पर संगठित रूप से कार्य किया जा रहा है। इस जनआंदोलन में बड़ी संख्या में लोग आगे आकर टीबी मरीजों को गोद ले रहे हैं। अभियान के तहत अब तक 4276 लोगों ने ‘निक्षय मित्र’ बनने के लिये पंजीकरण कराया है। यह जनभागीदारी टीबी मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को और मजबूत बना रही है।- *डॉ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड*

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 12 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 15 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 14 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views