सीडीओ आकांक्षा कोंडे के नेतृत्व में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

होली पर्व की पूर्व संध्या पर विकास भवन परिसर, रोशनाबाद में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे के नेतृत्व में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास भवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने सभी से अपील की कि होली के दौरान रासायनिक रंगों का प्रयोग न करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य की भी रक्षा हो सके। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों के उपयोग के लिए प्रेरित किया और सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “होली प्रेम, सद्भावना और खुशियों का त्योहार है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। हमें इस त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षित तरीके से मनाना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहे।”

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक (DRDA) श्री के. एन. तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अतुल प्रताप सिंह, सहकारिता विभाग के श्री पुष्कर सिंह पोखरियाल, मुख्य व्यक्तिगत सहायक श्री वीरेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने पुनः सभी से सुरक्षित, खुशहाल और रंगों से भरपूर होली मनाने की अपील की।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से शुरू हुई।…

    मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

    *पत्रकार कल्याण कोष से पन्द्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को रू. 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति* *चार वरिष्ठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • December 6, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

    • By Admin
    • December 5, 2025
    • 4 views

    राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम 

    • By Admin
    • December 5, 2025
    • 6 views

    नर्सिंग भर्ती को लेकर युवाओं को गुमराह न करे विपक्षः डॉ. धन सिंह रावत

    • By Admin
    • December 4, 2025
    • 5 views

    शहर व्यापार मंडल ने अवैध अतिक्रमणकारियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ दिया पुलिस को ज्ञापन 

    • By Admin
    • December 4, 2025
    • 8 views

    पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी

    • By Admin
    • December 4, 2025
    • 5 views