Holi:प्राकृतिक रंगों का उपयोग करे,केमिकल युक्त रंगों से परहेज करे:जिलाधिकारी

हरिद्वार।  बुधवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह  ने  कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।

होली मिलन समारोह में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अबीर-गुलाल, टीका तथा रंग लगाकर एक-दूसरे के गले लगते हुये सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा ने जिलाधिकारी को होली की रंगबीरंगी कैंप पहनाई,

इस मौके पर होली के सदाबहार गाने-रंग बरसे……, होली आई रे……., होली के दिन ……, होली खेले रघुबीरा  गानों पर अधिकारियों ओर कर्मचारियों ने नृत्य कर होली का त्यौहार मनाया गया।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग करे,केमिकल युक्त रंगों से परहेज करे ।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि आप सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एसएलओ लक्ष्मी राज चौहान, डीडीएमओ मीरा रावत,कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री  नवीन मोहन शर्मा, महामंत्री शशांक कश्यप, श्री नवल किशोर शर्मा, पंकज राजपूत, डीजीसी विजय पाल, शिवशंकर मिश्रा, जीतेन शुक्ला,देवेंद्र अधिकारी, संगीता सैनी, रमेंद्र कुमार, आशीष वर्मा,सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं कार्मिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ करूंगा कार्य : नितिन गौतम हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार स्थित हाईवे के एक होटल में पर्यावरण मानव एवं उत्थान…

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views