सिडकुल पेट्रोल पम्प पर लूट करने वाले 03 बदमाश पुलिस धर दबोचे

*थाना सिडकुल*

*पेट्रोल पंप पर नियुक्त कर्मचारी के साथ मारपीट कर ₹5500/- लूट को दिया था अंजाम*

*लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹3900/- बरामद*

दिनांक 15/03/2025 को श्री राजेंद्र अग्रवाल पुत्र स्व. श्री ओमप्रकाश, निवासी 81-वी, बिलेश्वर कॉलोनी, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार ने थाना सिडकुल में शिकायत देकर बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पेट्रोल पंप पर नियुक्त कर्मचारी रामचंद्र के साथ मारपीट की तथा उसकी जेब से ₹5500/- लूट लिए। इसके अलावा, आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी की।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 123/2025, धारा 309(6)/324(4) BNS के तहत 03 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष सिडकुल की अगुवाई में एक टीम गठित की गई।टीम को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा मैनुअल व इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस की माध्यम से जानकारी जुटाई गई तथा दिनांक 15/03/2025 को पुलिस टीम ने रावली महदूद तिराहा के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹3900/- बरामद किए गए।

इसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS की वृद्धि की गई। आरोपितों के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

*नाम पता आरोपित-*

1. अंकित पुत्र मेघराज निवासी ग्राम मोहनपुर गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र: 25 वर्ष

हाल निवासी: नरेंद्र कुमार पुत्र श्याम पाल महादेवपुरम, सिडकुल, हरिद्वार

2. पंकज कुमार पुत्र गिरजा शंकर निवासी करियापुर डेरापुर, थाना अमराहट, जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश उम्र: 24 वर्ष

हाल निवासी: उपरोक्त

3. मनीष कुमार पुत्र गिरजा शंकर निवासी करियापुर डेरापुर, थाना अमराहट, जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश उम्र: 20 वर्ष

हाल निवासी: उपरोक्त

*बरामदगी-*

1. मोबाइल फोन: सैमसंग कंपनी

2. मोटरसाइकिल नंबर: UP11AL-8917

3. रुपये: ₹3900/-

*पुलिस टीम-*

1. मनोहर सिंह भंडारी – थाना अध्यक्ष, सिडकुल, हरिद्वार

2. उप-निरीक्षक अनिल बिष्ट

3. हेड कांस्टेबल संजय तोमर

4. कांस्टेबल सुनील कुमार

  • Related Posts

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    विश्व अंगदान दिवस पर लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने की अपील, भ्रांतियां दूर कर जीवनदान का संकल्प लेने का संदेश नई दिल्ली। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    सनातन परंपरा और प्रशासन के समन्वय से सफल हुआ मेला : श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 4 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 3 views

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 9 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 7 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views