सम्मेलन को लेकर ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों ने की बैठक 

*हरिद्वार*

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज शुक्रवार से धर्मनगरी में शुरू होने जा रहा है। जिसमें फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और विशाल सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22,23 और 24 नवंबर को भूमा निकेतन में आयोजित किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को खन्ना नगर में हुई बैठक में सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के मुख्य संरक्षक और नगर विधायक मदन कौशिक ने तैयारियों को लेकर बैठक की। जिसमें कार्यकर्ताओं को भूपतवाला में होने वाले सभी कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पं पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 22 नंबवर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले सदस्यों के पंजीकरण दो बजे से शुरू किए जाएंगे। शाम छह बजे उद्घाटन सत्र शुरू होगा। सत्र में अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 23 नंवबर को ब्राह्मण समाज का विशाल सम्मेलन का आयोजन अखंड परम धाम भूपतवाला में किया जाएगा। सम्मेलन में दो से ढाई हजार समाज के लोग पहुंचेंगे। महिलाओं और युवाओं के सम्मेलन अलग से आयोजित किए जाएंगे।

जो की भूमा निकेतन में ही संपन्न किए जाएंगे इनमें महिलाओं और युवाओं से राष्ट्र और समाज के लिए जुटने का आह्ववान किया जाएगा।

24 नवंबर को फेडरेशन के 40 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 40 पौधों का रोपण कर कार्यक्रम समान किया जाएगा। इस मौके पर डॉ नरेश मोहन विकासतिवारी, उज्जवल पंडित, संजय शर्मा अनिल मिश्रा, अनिल वशिष्ठ विनीत शर्मा दीपांशु विद्यार्थी सिद्धार्थ कौशिक मनोज शुक्ला तरुण शुक्ला शिव शंकर पांडे आशुतोष चक्रपाणि अनिमेष शर्मा रंजीत झा वंदना भारद्वाज सोनिया शर्मा चित्रा शर्मा शंभू प्रसाद पंत मुकेश शर्मा सुनील कौशिक रमेश गौड आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हरिद्वार वापस लौटी निरंजनी अखाड़े के संतों की जमात का अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के संयोजन में अखाड़े के संतों और भक्तों ने किया भव्य स्वागत

    2027 में हरिद्वार अर्द्धकुंभ को पूर्ण कुंभ के रूप में भव्य और दिव्य रूप से आयोजित किया जाएगा:श्रीमहंत रविंद्रपुरी हरिद्वार, 21 मार्च। प्रयागराज महाकुंभ संपन्न होने के बाद वापस लौटी…

    व्यापारी और श्रद्धालु हित में चार धाम यात्रा को सुलभ बनाए सरकार:सुनील सेठी

    सुनील सेठी ने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को की समाप्त करने की मांग। चार धाम यात्रा बोर्ड के गठन की एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार वापस लौटी निरंजनी अखाड़े के संतों की जमात का अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के संयोजन में अखाड़े के संतों और भक्तों ने किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • March 21, 2025
    • 3 views

    व्यापारी और श्रद्धालु हित में चार धाम यात्रा को सुलभ बनाए सरकार:सुनील सेठी

    • By Admin
    • March 21, 2025
    • 3 views

    हरिद्वार में श्री दिगंबर जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली घट कलशयात्रा

    • By Admin
    • March 21, 2025
    • 3 views

    प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारणी हुई बैठक

    • By Admin
    • March 21, 2025
    • 4 views

    कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती का बढ़ावा दिया जाए

    • By Admin
    • March 20, 2025
    • 3 views

    हरिद्वार में श्री दिगंबर जैन मंदिर में पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ

    • By Admin
    • March 20, 2025
    • 5 views