अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रयागराज में भूमि पूजन कर महाकुंभ मेले का किया शुभारंभ 

*हरिद्वार/प्रयागराज*

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रयागराज में भूमि पूजन कर महाकुंभ मेले का शुभारंभ किया। बुधवार को प्रयागराज में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी, जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, आनन्द अखाड़ा ने भूमि पूजन किया। बृहष्पतिवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद अखाड़ों के शिविर और छावनियां लगाने का कार्य शुरू होगा।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महाकुंभ का आगाज हो गया है। सभी अखाड़ों के संत महंत महाकुंभ में पहुंचने लगे हैं। अखाड़ों की पेशवाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखाड़ों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखाड़ा परिषद के सानिध्य में महाकुंभ को भव्य व दिव्य रूप से संपन्न होगा। देश विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और संत महापुरूषों को कुंभ मेले में सभी सुविधाएं दिलायी जाएंगी।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। महाकुंभ के दौरान सभी अखाड़ों के संत महापुरूष प्रयागराज के गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करेंगे। अनुष्ठानों से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा से पूरे विश्व का कल्याण होगा। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि महाकुंभ के दौरान संत महापुरूषों की दिव्य वाणी से प्रचारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरी दुनिया को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान महंत महेश्वर दास, मुखिया महंत दुर्गादास, महंत ओंकार गिरी, महंत सत्यम गिरी, महंत केदार पुरी, महंत मोहन भारती, मुखिया महंत भगतराम, महंत धुनीदास, महंत जगतार मुनि सहित बड़ी संख्या में अखाड़ों के संत महंत मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर…

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    हरिद्वार। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 5, 2026
    • 3 views

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    • By Admin
    • April 30, 2026
    • 4 views

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views