सम्मान समारोह में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

हरिद्वार।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल को सम्मानित किया गया। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद शुक्रवार को श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी करने वाले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हौसला अफजाई की। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम मयूर दीक्षित ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का कांवड़ मेला ऐतिहासिक रूप से अनुशासित और शांतिपूर्ण रहा। यह सब प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और अन्य विभागों की संयुक्त टीम वर्क और समर्पण भावना से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा रही। जिसमें हम सफल रहे। मेले में सहयोग और सम्मान करने पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी का डीएम ने आभार व्यक्त करते है। साथ ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कुंभ, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा में बड़ा योगदान रहता है। कहा कि समाजसेवा में श्रीमहंत हमेशा तैयार रहते है। कहा कि कांवड़ मेले के दौरान हर पहलू पर बारीकी से निगरानी रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया गया। हरिद्वार में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करना एक चुनौती था। लेकिन पूरे पुलिस बल ने एक टीम की तरह कार्य कर इसे सफल बनाया। वहीं विशिष्ठ अतिथि मेयर किरण जैसल ने भी श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि इस बार का कांवड़ मेला पूर्ण सकुशल और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ है। जो काम प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी कर रहे है। ऐसा काम पहले कभी नहीं हुआ। कांवड़ मेले के लिए मैं सीएम धामी का विशेष धन्यवाद करता हूं। सीएम के मार्गदर्शन में यह सब संभव हो पाया। कहा कि कांवड़ मेले में रोजाना लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे, लेकिन कहीं कोई अव्यवस्था या बड़ी घटना नहीं घटी। यह हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता और समर्पण का परिणाम है।कार्यक्रम का संचालन एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने किया।

इस दौरान अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, श्रीमहंत राजगिरि,ट्रस्टी अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

इन्हें समारोह में सम्मानित किया

हरिद्वार। एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सचिव मनीष सिंह, एमएनए नंदन कुमार, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, एडीएम एफआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसडीएम जितेंद्र सिंह, एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट, सीएमओ आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, अमरजीत सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views