समाज में समसरता फैलाने का कार्य करेगी श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ-डा.धर्मेंद्र कुमार

हरिद्वार, 15 नवम्बर। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों व छह जिलों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की। शुक्रवार को प्रैस क्लब में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती और राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की उपस्थिति में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.धर्मेनद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश और जिलों में शेष पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा जल्द की जाएगी। डा.धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन समाज में असहाय महसूस कर रहे लोगों तक जाएगा। संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज की पवित्र वाणी के माध्यम से जातिगत दुर्भावना को दूर करना। समाज में समरसता फैलाने का कार्य किया जाएगा। कहा कि तेजी से हो रहे धर्म परिवर्तन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का काम भी श्री गुरु रविदास विश्वमहापीठ करेगी। उन्होंने कहा कि कहा कि महापीठ रविदासिया समाज को एक साथ लेकर चलेगी। समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर बल देगी। उन्होंने समाज को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि आगामी 4 दिसम्बर को बहादराबाद में दिव्य और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार भी मौजूद रहेंगे।

इस दोरान राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, राजेश कुमार गौतम, प्रवीण कुमार, सत्यपाल सिंह, किशोर पाल, रोहित कुमार, सतीश कुमार, अरविंद कर्णवाल, महात्मा मेहरचंद दास आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views