श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत

हरिद्वार, 10 अप्रैल। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा को बुके भेंटकर स्वागत किया। संस्था के मार्गदर्शक पराग गुप्ता, संस्थापक अशोक अग्रवाल, ने कहा कि हरिद्वार प्रेस क्लब पत्रकारों की प्रमुख संस्था है। प्रेस क्लब पत्रकारिता क्षेत्र के साथ सामाजिक कार्यो व जनसमस्याओं के समाधान में भी मुख्य भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी व महामंत्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब शहर हित में भी कार्य करेगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री ने श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि प्रेस क्लब सकारात्मक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के साथ शासन प्रशासन के समक्ष जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। स्वागत करने वालों में अरविंद अग्रवाल व नितिन गुप्ता भी शामिल रहे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views