श्री महंत रविंद्र पुरी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मनसा देवी मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में अनुष्ठान किया गया

हरिद्वार,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज की ओर से मां मनसा देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा की गई ओर श्रद्धालुओ को लडडू का प्रसाद वितरण किया। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल भारत के, बल्कि विश्व के एक श्रेष्ठ और प्रभावशाली नेता हैं, जिन्होंने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था स्थलों के पुनरुद्धार की दिशा में भी अद्वितीय कार्य किए गए हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार, धारा 370 हटाया, तीन तलाक को खत्म करना, केदारनाथ धाम का नवजीवन और चारधाम यात्रा का सुदृढ़ीकरण, ये सभी कार्य धर्म और राष्ट्र दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन, कर्म और निष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी सादगी, समर्पण और नेतृत्व क्षमता ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी है। हम सब संत समाज की ओर से उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।

ट्रस्टी श्री महंत राजगिरि महाराज ट्रस्टी अनिल शर्मा, महेश दुबे ,प्रबंधक सचिन अग्रवाल,दीप दुबे,पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views