श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

हरिद्वार, संवाददाता। हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मंदिर में जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन शामिल है। मंदिर के महंत रविपुरी महाराज ने बताया कि एक अप्रैल को श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे और विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा निकलेगी। मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुओं की ओर से शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को मंदिर में श्री बालाजी हनुमान जी की भव्य आरती आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, मंदिर की भव्य सजावट की जा रही है। इसको लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनकी अपील है कि श्रद्धालु बढ़ चढ़कर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 3 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 7 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 5 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 7 views