श्री निरंजन मायापुर रामलीला में खेवट लीला, सुपाड खा की नाक कटाई और खर-दूषण वध का हुआ मंचन

हरिद्वार, 26 सितंबर। श्री निरंजन मायापुर रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के मंचन में गुरुवार रात खेवट लीला, सुपाड खा की नाक कटाई और खर-दूषण वध की लीलाएं प्रस्तुत की गईं। इन लीलाओं को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु रामलीला मैदान में एकत्र हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक थे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर रामलीला का शुभारंभ किया और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाती है।

लीला की शुरुआत खेवट प्रसंग से हुई, जहां भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जी केवट से गंगा पार करवाने का आग्रह करते हैं। भावपूर्ण संवादों और भक्ति से परिपूर्ण दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद सुपाड़खा की नाक काटने का प्रसंग मंचित हुआ, जिसमें लक्ष्मण द्वारा रावण की बहन सुपाड़खा की नाक काटने का जीवंत चित्रण किया गया।

रात्रि के अंतिम भाग में खर और दूषण वध की लीला दिखाई गई, जिसमें राक्षसों के अत्याचारों से त्रस्त ऋषियों को श्रीराम द्वारा मुक्ति दिलाई जाती है। शानदार प्रकाश व्यवस्था, पारंपरिक वेशभूषा और सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रामलीला समिति के सचिव भोला शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views