श्री निरंजनी मायापुर रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का हुआ मंचन

श्री निरंजनी मायापुर रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में आज राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। जैसे ही मंच पर श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता का भावनात्मक दृश्य प्रस्तुत किया गया, समस्त राम भक्त भावविभोर हो उठे। तत्पश्चात जब बाली वध का दृश्य मंचित हुआ, तो दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।

रामलीला समिति के सचिव भोला शर्मा ने सभी राम भक्तों का हृदय से धन्यवाद किया और कहा कि कलाकारों के लिए इससे बड़ा कोई पुरस्कार नहीं होता कि उनकी कला को देखने के लिए पंडाल खचाखच भरा हो। उन्होंने कहा कि जब राम भक्त मंचन के दौरान तालियों और जयकारों से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हैं, तो उनका आत्मबल कई गुना बढ़ जाता है।

रामलीला के इस मंचन में कलाकारों ने अत्यंत निष्ठा और भावनात्मकता के साथ अपने-अपने पात्रों का जीवंत चित्रण किया। श्रीराम, सुग्रीव, हनुमान और बाली के चरित्रों को निभाने वाले कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों की याद दिला दी।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 8 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views