श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के पहले प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार/ भेल स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को गुरुद्वारा में तीन दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ के समापन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुगणों ने गुरुद्वारे पहुंचकर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेका। प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में रागी जत्था भाई गुरविंदर सिंह पंछी जगाधरी वाले, भाई मनोज सिंह, भाई संजय सिंह और स्थानीय बच्चों ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। रागी जत्थों ने कथा सुनाते हुए कहा कि गुरु अर्जुन देव ने वर्ष 1604 में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का हरमंदिर साहिब अमृतसर में पहला प्रकाश पर्व मनाया गया। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने सभी सिक्खों को श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को गुरु मानने का हुकम जारी किया था। श्री गुरु ग्रन्थ साहिब में जो उपदेश हैं उन्हें अपनाओ और जीवन को सफल बनाओ। परमात्मा के सिमरन से सभी दुख दूर होते हैं। बच्चों को नाम बानी से जोड़े।

इस अवसर पर सचिव बलदेव सिंह, उज्जल सिंह सेठी, गुर्लिन मनचंदा, अमरदीप सिंह, मलकीत सिंह , हरभजन सिंह, निर्मल सिंह, उपकार सिंह सलूजा, परम सिंह, मलकीत सिंह, महिंद्र कौर, नैनी महेंद्रू, श्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह, इंदरजीत कौर अरोड़ा, सिमरन कौर, जसविंदर कौर, हरमोहन सिंह, परमिंदर सिंह, हरभजन सिंह बाजवा, गुरमीत सिंह, गुरदयाल सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, विक्रम सिंह , राजेंद्र सिंह, लखबीर सिंह आदि सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views