श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने गंगा पूजन कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार, संवाददाता। श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने सीमा के हालात को देखते हुए भगवान परशुराम की शोभा यात्रा को रद्द किया और रविवार शाम को ऋषिकुल स्थित मालवीय घाट पर गंगा में दीपदान कर पहलगाम में आतंकी हमले में जाने गंवाने वाले पर्यटकों एवं सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मां गंगा से आतंकी हमले के मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। घाट पर 51 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूर्जा अर्चना के उपरांत गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि पाकिस्तानी आतंवादियों ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर बहनों के माथे का सिंदूर पोंछने का जो घृणित कृत्य किया था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने उसका करारा जवाब पाकिस्तान को दिया है। कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पूरी दुनिया को भारत की नारी शक्ति का जो परिचय दिया है। उसे पूरी दुनिया हमेशा याद रखेगी। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि आज पूरा देश के देश आतंकवादी हमले में शहीद हुए पर्यटकों और सेना के वीर जवानों के साथ एकजुट होकर खड़ा है। मां गंगा शहीदों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान ने आतंकवाद को प्रश्रय देने की अपनी नीति को नहीं छोड़ा तो एक दिन ऐसा भी आएगा। जब दुनिया के नक्शे पर पाकिस्तान नाम का कोई देश नहीं रहेगा।

श्रद्धांजलि देने वालों में अखाड़े के प्रवक्ता भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, आचार्य विष्णु शास्त्री, स्वामी संतोषानंद महाराज, स्वामी शुभम गिरी, राधे भैया, बृजमोहन शर्मा, डा.पवन, प्रदीप शर्मा, कपिल शर्मा, जलज कौशिक, समाजसेवी सुनील सेठी, चद्रकांत शर्मा, यशपाल शर्मा, सोमपाल कश्यप, शोमेष शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

  • Related Posts

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वीआईपी घाट हरिद्वार में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ…

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 4 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 12 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 8 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 9 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 7 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 8 views