श्रावण सोमवार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर चला जलाभिषेक

हरिद्वार। श्रावण मास के पहले सोमवार को हरिद्वार स्थित प्राचीन श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शनों और जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति भाव से महादेव का जलाभिषेक कर श्रावण सोमवार का पुण्य प्राप्त किया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने इस अवसर पर बताया कि इस स्थान का धार्मिक महत्व अत्यंत पावन है। धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने इसी स्थान पर बेल के वृक्ष के नीचे बैठकर 3000 वर्ष तक कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें वरदान स्वरूप पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वचन दिया।

मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक प्राचीन कुंड भी विशेष आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि माता पार्वती इसी कुंड में स्नान करती थीं। शास्त्रों में उल्लेख है कि यदि अविवाहित कन्याएं इस कुंड में श्रद्धा से स्नान करती हैं, तो उन्हें शीघ्र ही योग्य वर की प्राप्ति होती है। वहीं, जो महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना करती हैं, उन्हें भी इस कुंड में स्नान कर सच्चे मन से पूजन करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

मंदिर के व्यवस्थापक दिगम्बर सतीश वन ने बताया कि आज सुबह से ही दूर-दूर से आए भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    जल संरक्षण व अक्षय ऊर्जा का गूँजा संदेश छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की बारीकियां हरिद्वार 16 मार्च, 2026 एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात…

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    • By Admin
    • March 16, 2026
    • 3 views

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 4 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 6 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 8 views