भाकियू (नैन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र घासीराम नैन ने नियुक्त किए प्रदेश अध्यक्ष

सुरेश कुमार राजपूत उत्तराखंड व सुरेश कुमार छिल्लर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बने

हरिद्वार, 14 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (नैन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र घासीराम नैन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 23 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए है। जिसमें सुरेश कुमार राजपूत को उत्तराखंड व कमल प्रकाश गुप्ता को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व भी सौंपा है। इसके अलावा सुरेश कुमार छिल्लर को दिल्ली, संतोष बिष्ट को हिमाचल प्रदेश, उर्मिला शर्मा को झारखंड, कमल सिंह बघेल को राष्ट्रीय सचिव, कालूराम जयपुरिया को दिल्ली और पंजाब का प्रभारी और अशोक शर्मा को संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है।

प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौधरी जोगेंद्र घासीराम नैन ने कहा कि किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने फसल खरीद पर कमेटी बनाने की घोषणा की थी। लेकिन कमेटी में एक भी किसान को शामिल नही ंकिया गया। आंदोलन के दौरान रेलवे और एनएचएआई द्वारा किसानों पर दर्ज कराए मुकदमे वापस लेने का वादा भी सरकार ने पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के बावजूद भी मुआवजा राशि नहीं दी गई। हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि पराली जलाने वाले किसानों पर केस दर्ज किया जा रहा है। लेकिन फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं जा रही है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी सुरेश कुमार छिल्लर ने कहा कि वादे के अनुसार किसानों के बिजली बिल माफ करने के बजाए किसानों पर स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि देश में किसानों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाए। लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाए। प्रभावी फसल बीमा योजना लागू की जाए। किसानों का पूर्ण कर्ज माफ किया जाए। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में उचित प्रबंध किए जाएं। नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान किया जाए। किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए। दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद किसानों की याद में स्मारक बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। तय समय पर किसानों को फसलों का भुगतान किया जाए। खेतों के ऊपर से हाइटेंशन तार लगाने का जायज मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर सभी राज्यों में किसानों के बीच जाएंगे और समस्याओं को दूर करने के लिए रणनीति तय की जाएगी। प्रैसवार्ता में सुरेश कुमार राजपूत, कमल प्रकाश गुप्ता, उर्मिला शर्मा, सुरेश कुमार छिल्लर, कालूराम जयपुरिया, अशोक शर्मा, अश्विन बघेल, पदम सिंह बघेल, संतोष बिष्ट आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views