वैश्य समाज की महिलाओं ने गरीब निराश्रितों को बांटी मिठाई

हरिद्वार, 29 अक्तूबर। दीपावली के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग की पदाधिकारियों और सदस्यों ने सड़कों के किनारे जीवन यापन करने वाले निराश्रितों, रिक्शा चालकों, मजदूरों, गरीब बच्चों को खील बताशे और मिठाई बांटी और दीपावली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल व महासचिव शालनी अग्रवाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली रोशनी और खुशीयों का त्यौहार है। त्यौहार की खुशीयों में गरीब निराश्रितों को शामिल करने से खुशीयां दोगुनी हो जाती हैं। सभी को मिलजुल कर त्यौहार मनाना चाहिए। संस्थापक शशी अग्रवाल ने कहा कि संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करते हुए समाजसेवा में निरंतर योगदान कर रही है। सड़कों पर जीवनयापन करने वाले निराश्रितों को गर्म कपड़े और भोजन वितरण करने के साथ गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को पाठय व लेखन सामग्री का वितरण भी लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर पूजा अग्रवाल, नीति मेहता, शशी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मिनाक्षी जिन्दल, प्राची गुप्ता, आरती अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, विनती जैन, पायल जैन आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views