विशाखापत्तनम में डॉ चिन्मय पण्ड्या ने किया ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ 

हरिद्वार 28 फरवरी।

आगामी वर्ष शांतिकुंज की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा जी एवं दिव्य अखण्ड दीप का शताब्दी वर्ष है। इस निमित्त सनातन संस्कृति से ओतप्रोत माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन जन तक आलोकित करने के उद्देश्य देश-विदेश में ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसी शृंखला में गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ प्रणव ण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन में आंध्रप्रदेश के गायत्री चेतना केन्द्र विशाखापत्तनम से ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा का भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकया नायडू व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि गायत्री परिवार समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को केंद्र में रखकर कार्य कर रहा है। उन्होंने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों के अनुसार विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति श्री वेंकया नायडू ने कहा कि गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज को एक जागृत तीर्थ बताया एवं परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों को आधार बना कर अपनी बात रखी। उन्होंने विगत दिनों शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आगमन की स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर युवा आइकान ने श्री नायडू जी को गायत्री मंत्र चादर, युग साहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने स्थित गायत्री चेतना केंद्र में नवनिर्मित मंदिर में आदिशक्ति माँ गायत्री माता की वैदिक कर्मकाण्ड के साथ प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान आंध्रप्रदेश के कोने कोने से हजारों परिजनों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views