रोटरी क्लब कनखल एवं ब्लड वालंटियर ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान में आपका छोटा सा योगदान किसी परिवार में खुशीयां लौटा सकता है-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 20 अगस्त। रोटरी क्लब कनखल एवं ब्लड वालंटियर हरिद्वार द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिडकुल स्थित होटल में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्त वीरों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष हरपाल सिंह एवं सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान अमूल्य है। रक्तदान कर आप किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने में योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है, बल्कि शरीर में नए रक्त का संचार होने से कई रोग दूर होते हैं। आपातकालीन स्थिति में किसी को भी रक्त की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए रक्तदान के प्रति लोगों को जागरुक करना चाहिए। चेयरमैन डा.विशाल गर्ग ने बताया कि रक्तदान के प्रति समाज में जो भ्रांतियां थी। वह दूर हो रही हैं और बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर 103 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। रक्तदाताआेंं में सिडकुल के कई कर्मचारी भी शामिल हैं। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान और पुण्य कार्य नहीं है। रक्तकोष में कमी ना आए। इसके लिए युवा पीढ़ी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। आपका छोटा सा योगदान किसी परिवार में खुशीयां लौटा सकता है। इस दौरान गौरव शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, चेतन घई, आशीष सपरा, अशोक सपरा, मनोज सुबुद्धि, प्रदीप अग्रवाल, केशव जोशी, साहिल चावला, गौरव शर्मा, प्रवीण चावला, ज्योति, अक्षय अग्रवाल, अनुभव गर्ग, सिमरन कौर, विक्रम जीत सिंह ने रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग किया।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 8 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views