रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पलायन निवारण आयोग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में रिवर्स पलायन कर चुके लोगों के अनुभवों को साझा करने के लिए एक उपयुक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि अन्य लोग भी इन सफलताओं से प्रेरित होकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के सुझावों को विभिन्न योजनाओं में सम्मिलित किया जाएगा, जिससे योजनाएं अधिक प्रभावी बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आने वाले समय में उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में स्थान दिलाएगी। यह भागीदारी नारी शक्ति के जुनून, हौसले और हुनर का सम्मान होगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सचिव ग्राम्य विकास श्रीमती राधिका झा को निर्देशित किया कि वे रिवर्स पलायन कर चुके लोगों की सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए प्लेटफॉर्म विकसित करने की दिशा में कार्य करें और उन्हें योजना निर्माण में शामिल करें। उन्होंने ग्रामीणों के स्थाई आजीविका हेतु कौशल विकास पर बल देते हुए स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की पहचान कर स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पेशेवर दक्षता प्रदान किया जाए, जिससे उनके उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग बेहतर हो सके और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो।

पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. नेगी ने बैठक में आयोग द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगभग 2,000 लोगों ने राज्य में रिवर्स पलायन करते हुए कृषि, पशुपालन, पर्यटन, होम स्टे, बागवानी और अन्य क्षेत्रों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाया है और अच्छा लाभ कमा रहे हैं। बैठक में अन्य सदस्यों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के सरलीकरण के लिए भी निर्देश दिए और कहा कि आयोग को प्रभावी बनाने के लिए नियोजन, शिक्षा, पर्यटन, कौशल विकास जैसे विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. नेगी, सदस्य श्री रामप्रकाश पैन्यूली, श्री सुरेश सुयाल, श्री दिनेश रावत, अपर आयुक्त ग्राम्य विकास श्री राजेन्द्र सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले को मिले फांसी की सजा:सुनील सेठी

    असमाजिक तत्वों पर हो सख्ती से कार्यवाही पुरजोर तरीके से चले सत्यापन अभियान, नशेडियों अवैध नशे पर लगे सख्ती से लगाम। महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने अखंड…

    पेयजल आपूर्ति की सुनिश्चिता के लिए ट्यबवैल निर्माण कार्य प्रारम्भ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    *देहरादून के वार्ड 10 डोभालवाला के इन्द्र विहार में 188 लाख की लागत से निर्मित होगा नलकूप* देहरादून, 19 मई। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले को मिले फांसी की सजा:सुनील सेठी

    • By Admin
    • May 19, 2025
    • 3 views

    पेयजल आपूर्ति की सुनिश्चिता के लिए ट्यबवैल निर्माण कार्य प्रारम्भ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    • By Admin
    • May 19, 2025
    • 3 views

    विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार – कृषि मंत्री गणेश जोशी

    • By Admin
    • May 19, 2025
    • 3 views

    बोबी की मशरूम क्रांति: ग्रामोत्थान परियोजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

    • By Admin
    • May 19, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री धामी ने16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक में प्रदेश की वित्तीय परिस्थितियों, चुनौतियों एवं विकास आवश्यकताओं पर विस्तृत रूप से राज्य का पक्ष रखा

    • By Admin
    • May 19, 2025
    • 3 views

    वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन

    • By Admin
    • May 19, 2025
    • 3 views