राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (मौली) एवं मशाल (टार्च) के जनपद पहुँचने पर डीएम,एसएसपी ने किया स्वागत

38 वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (मौली) एवं मशाल (टार्च) के जनपद पहुँचने पर स्वागत हेतू देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से मशाल रैली का आयोजन किया गया। मशाल रैली का शुभारम्भ कर्मेन्द्र सिंह जिलाधिकारी हरिद्वार, श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, श्रीमती आकांक्षा कोण्डे मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार व जिला क्रीड़ा अधिकारी शबा ली गुरुंग , द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मशाल रैली देव संस्कृति विश्वविद्यालय से शांतिकुंज होते हुए भूपतवाला से खडखड़ी होते हुए शिवमूर्ति चौक, बस स्टेशन से रानीपुर मोड़ होते हुए नेहरू युवा केन्द्र भगतसिंह चौक में समाप्त हुई। उपरोक्त् मार्ग में उपस्थित विद्यालयों के छात्र छात्राओं तथा विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों द्वारा फूल बरसाकर मशाल तथा शुभंकर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री अजयवीर सिंह, उप जिलाधिकारी, जुही मनराल, सी०ओ० सिटी, श्री राकेश रावत, सी०ओ०यातायात, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, छात्र-छात्रायें, डॉ० नरेश चौधरी, प्रोफेसर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज हरिद्वार, श्री महेश जोशी कोषाध्यक्ष उत्तरांचल ओलम्पिक संघ, श्री चेतन जोशी सचिव उत्तराखण्ड कबड्‌डी संघ, श्री विशाल गर्ग अध्यक्ष जिला बाक्सिंग संघ, श्री विकास तिवारी अध्यक्ष जिला बास्केटबाल संघ के पदाधिकारी खेल विभाग के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, राष्ट्रीय खेलों के अन्र्तगत हॉकी, कबड्डी, कुश्ती खेल में विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ी / प्रशिक्षक तथा खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 5 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 13 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 34 views