नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी तथा प्रेक्षकों ने ली अधिकारियों की बैठक 

हरिद्वार 20 जनवरी 2025- नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी तथा प्रेक्षकों द्वारा त्रिशूल गेस्ट हॉउस में एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने, व्यय मॉनिटरिंग तंत्र को और अधिक सक्रिय रखने, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने, मतदाताओं को प्रभावित करने वाली संभावित अवैध गतिविधियों को रोकने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, सामान्य प्रेक्षक उमेश नारायण पांडेय, राजेंद्र कुमार, विप्रा त्रिवेदी, बंशीलाल राणा, व्यय प्रेक्षक रोमिल चौधरी, अजय बिरथारे, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी, उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकारन अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, sdm अजयवीर सिंह आदि उपस्थित थे

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 4 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 8 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 6 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 7 views