राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (मौली) एवं मशाल (टार्च) के जनपद पहुँचने पर डीएम,एसएसपी ने किया स्वागत

38 वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (मौली) एवं मशाल (टार्च) के जनपद पहुँचने पर स्वागत हेतू देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से मशाल रैली का आयोजन किया गया। मशाल रैली का शुभारम्भ कर्मेन्द्र सिंह जिलाधिकारी हरिद्वार, श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, श्रीमती आकांक्षा कोण्डे मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार व जिला क्रीड़ा अधिकारी शबा ली गुरुंग , द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मशाल रैली देव संस्कृति विश्वविद्यालय से शांतिकुंज होते हुए भूपतवाला से खडखड़ी होते हुए शिवमूर्ति चौक, बस स्टेशन से रानीपुर मोड़ होते हुए नेहरू युवा केन्द्र भगतसिंह चौक में समाप्त हुई। उपरोक्त् मार्ग में उपस्थित विद्यालयों के छात्र छात्राओं तथा विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों द्वारा फूल बरसाकर मशाल तथा शुभंकर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री अजयवीर सिंह, उप जिलाधिकारी, जुही मनराल, सी०ओ० सिटी, श्री राकेश रावत, सी०ओ०यातायात, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, छात्र-छात्रायें, डॉ० नरेश चौधरी, प्रोफेसर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज हरिद्वार, श्री महेश जोशी कोषाध्यक्ष उत्तरांचल ओलम्पिक संघ, श्री चेतन जोशी सचिव उत्तराखण्ड कबड्‌डी संघ, श्री विशाल गर्ग अध्यक्ष जिला बाक्सिंग संघ, श्री विकास तिवारी अध्यक्ष जिला बास्केटबाल संघ के पदाधिकारी खेल विभाग के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, राष्ट्रीय खेलों के अन्र्तगत हॉकी, कबड्डी, कुश्ती खेल में विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ी / प्रशिक्षक तथा खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त

    मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं देहरादून, 28 दिसंबर। त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर…

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव में किया प्रतिभाग

    *क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक धनराशि के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया* *घोड़ा लाइब्रेरी द्वारा पच्छयाण महोत्सव के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त

    • By Admin
    • December 28, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • December 28, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 श्रमिकों को हस्तान्तरित की ₹ 12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की धनराशि

    • By Admin
    • December 27, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने पैंली-पैंली बार उत्तराखण्डी गीत का किया विमोचन

    • By Admin
    • December 27, 2025
    • 5 views

    अंकिता भंडारी केस से संबंधित सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक तथ्यों के संबंध में पुलिस का स्पष्टीकरण

    • By Admin
    • December 27, 2025
    • 6 views

    श्री वाल्मीकि मंदिर प्रबंध कमेटी की बैठक संपन्न,अरुण कुमार बने अध्यक्ष

    • By Admin
    • December 27, 2025
    • 5 views