राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस ने फिर चलाया बाहरी व्यक्तियो का सत्यापन अभियान

*“मौके पर पुलिस ने कुल 80 बाहरी व्यक्तियो का किया सत्यापन”*

*“सत्यापन न कराने पर 05 मकान मालिकों पर ठोका 50,000/ रूपये का जुर्माना”*

एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं जनपद में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस लगातार बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, मोटर मैकेनिको, गैराज में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही कर रही है, एवं जनता को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

उक्त अभियान के अनुपालन में आज दिनांक-02.02.2025 की प्रातः रानीपुर पुलिस की टीमों द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रामधाम कालोनी व सुमनगर क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, मोटर मैकेनिको आदि के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 80 बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो का सत्यापन किया गया तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर 05 मकान मालिको के कुल ₹50,000/- के कोर्ट चालान किये गये।

*कार्यवाही का विवरण-*

1- कुल 05 कोर्ट चालान (धनराशि 50,000/-रू0)

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी

2- उ0नि0 विकास रावत

3- उ0नि0 अर्जुन कुमार

4- कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारी गण

  • Related Posts

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views