राजकीय प्राथमिक विद्यालय अपर रोड नं 34 एवं नं 41 का जल्द ही होगा कायाकल्प

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण

*जिलाधिकारी ने एचआरडीए को मॉडल स्कूल बनाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

*छात्र छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिए गया निर्णय

*विद्यालय में गुणवत्ता शिक्षा पर विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

*हरिद्वार 19 सितंबर 2025*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय अपर रोड पर स्थित नं 34 एवं नं 41 का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा एवं उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से विद्यालय में बच्चों को गुणवत्ता परख शिक्षा उपलब्ध करने के लिए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा बच्चों को मानक और रोस्टर के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय भवन काफी पुराना है एवं जीर्णशीर्ण अवस्था में है जिसमें एक बंद पड़े कैमरे की दीवार कुछ दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी। छात्र छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को छात्र छात्राओं की क्लास सुरक्षित स्थान पर ही संचालित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालय भवन को मॉडल विद्यालय बनाए जाने के लिए एचआरडीए को जल्द ही प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।जिसमें मॉडल विद्यालय में कंप्यूटर रूम,म्यूजिक रूम, स्पोर्ट्स रूम एवं आर्ट् रूम सभी सुविधाएं उपलब्ध हो इस तरह से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की जानकारी ली गई।

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय नं 34 मे 122 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है तथा प्राथमिक विद्यालय नं 41 में 89 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को जीर्णशीर्ण प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्तीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौर, प्रधानाचार्य सपना रानी, शिक्षिका सुनीता जोशी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 5 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 7 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views