योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

*राजकीय महाविद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से होंगे तैनात*

*जनपदवार मेरिट के उपरांत साक्षात्कार से होगा अंतिम चयन*

देहरादून, 06 जुलाई 2025

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों को शीघ्र ही 117 अस्थाई योग प्रशिक्षक मिल जायेगे। उच्च शिक्षा विभाग व कौशल विकास एवं सेवायोजना विभाग के बीच रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदित 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बन गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने मैरिट के आधार पर योग प्रशिक्षकों के साक्षात्कार हेतु आमंत्रण प्रक्रिया निर्धारित कर समय सारणी तय कर दी गई है। जिसके तहत आगामी 1-8 अगस्त के मध्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। तदोपरांत 11 अगस्त से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 117 योग प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लम्बे समय से लटकी इस भर्ती को शुरू करने के लिये कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से पत्राचार किया गया। जिसमें रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदित 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। विभाग अब साक्षात्कार के माध्यम से योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा, इसके लिये सेवायोजन विभाग को आवेदित अभ्यर्थियों की मैरिट के आधार पर जनपदवार सूची उपलब्ध कराने को कहा है। उक्त पद हेतु शैक्षिक योग्यता व अनुभव हेतु कुल 100 अंक का निर्धारण किया है। जिसमें अभ्यर्थियों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अधिकतम 10-10 अंक, स्नातक में 20, पीजी डिप्लोमा/एम.ए. योगा में 30 तथा अनुभव हेतु प्रति वर्ष 3 अंक का प्रावधान कर अधिकतम 30 अंक निर्धारित किये गये हैं। जबकि साक्षात्कार हेतु 50 अंकों का निर्धारण किया गया है। विभाग द्वारा योग प्रशिक्षकों के साक्षात्कार हेतु समय सारणी भी जारी कर दी गई है। जिसके तहत आगामी 25 जुलाई तक अभ्यर्थियों की मैरिट सूची जारी कर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार सूचना प्रेषित की जायेगी। इसके उपरांत 1 से 8 अगस्त तक साक्षात्कार तथा 11 अगस्त तक महाविद्यालयों में चयनित योग प्रशिक्षकों को तैनाती दी जायेगी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कौशल विकास व सेवायोजन विभाग द्वारा मैरिट की वरियता पश्चात साक्षात्कार हेतु 3 गुणा अभ्यर्थियों की सूची विभाग को सौंपेगा। साक्षात्कार के उपरांत विभागीय रोस्टर के अनुसार वरियता सूची तैयार की जायेगी और चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा भरे गये विकल्पों के आधार पर दो जनपदों में अवस्थित महाविद्यालयों में से किसी एक महाविद्यालय में नियुक्ति दी जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि कतिपय आरक्षित श्रेणियों में तीन गुना अभ्यर्थी नहीं मिल हैं ऐसे में जितने भी अभ्यर्थियों ने आरक्षित श्रेणी में आवेदन किया है उन्हें मैरिट के आधार पर साक्षात्कार सम्मिलित किया जायेगा।

*बयान-*

लम्बे समय से अटकी योग प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शीघ्र ही आउटसोर्स के माध्मय से 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती राजकीय महाविद्यालयों में की जायेगी। इनकी तैनाती से महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं योग के गुर सीखेंगे, जिससे उन्हें न केवल किताबी ज्ञान मिलेगा, बल्कि उत्तम स्वास्थ्य की भी सीख मिलेगी। – *डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

  • Related Posts

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    विश्व अंगदान दिवस पर लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने की अपील, भ्रांतियां दूर कर जीवनदान का संकल्प लेने का संदेश नई दिल्ली। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    सनातन परंपरा और प्रशासन के समन्वय से सफल हुआ मेला : श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 4 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 3 views

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 9 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 7 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views