युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

हरिद्वार, 3 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद भोला शर्मा का हरिद्वार में संत समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर साधु-संतों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और समाज सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

शुक्रवार को गरीब दासी आश्रम में भारत साधु समाज के अध्यक्ष एवं महामंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भोला शर्मा का विधिवत स्वागत किया गया। संतों ने स्वस्तिवाचन मंत्रों के बीच उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान भागवत आचार्य स्वामी रवि शास्त्री महाराज ने कहा कि सच्ची राजनीति वही है, जो समाज सेवा से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि एक अच्छे जनप्रतिनिधि की पहचान उसके जनहित के कार्यों से होती है। इस अवसर पर उन्होंने भोला शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस दौरान संतों ने वार्ड नंबर 10 के पार्षद सचिन कुमार को भी माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में स्वामी महंत श्रीमद् भागवत आचार्य रवि देव महाराज (राष्ट्रीय महामंत्री, भारत युवा साधु समाज), अध्यक्ष महंत स्वामी शिवानंद, महंत स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी गोविंद दास, महंत स्वामी श्रवण मुनि, महेंद्र स्वामी दिनेश दास, स्वामी प्रकाशन, वरिष्ठ समाजसेवी विनय यादव सहित गौरव त्यागी, शिवम भारद्वाज, करण वर्मा, शिवम वर्मा एवं लक्ष्य मनोचा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views