मेयर किरण जैसल ने किया शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत

हरिद्वार, 7 जुलाई। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित तीसरी हरिद्वार ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। भूपतवाला स्थित श्री सीताराम सेवा सदन, भूपतवाला में विभिन्न श्रेणी में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्मल संतपुरा आश्रम के अध्यक्ष संत जगजीत सिंह व तारकेश्वर धाम के प्रबंधक स्वामी निर्मल दास ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर मेयर किरण जैसल, डा.विशाल गर्ग एवं निखिल गर्ग ने विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किए।

प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्विस फार्मेट में 15-15 मिनट के कुल 6 राउंड खेले गए। जिसमें ओपन श्रेणी में ललित सिंह लामाकोटी ने प्रथम, अन्वय राठी द्वितीय व रोहित सिंह राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन श्रेणी के अन्य विजेताओं में तुषार बेलवाल, मोहनचंद्र नैथानी, लक्षिता चौधरी, अमित धौंडियाल, हर्ष गोयल, कुलदीप आचार्य, सुमित सिदाना, शौर्य अजय, अमोघ पांडे, स्पर्श कुमार, गुनीत प्रताप सिंह, गगन गुप्ता, वरद श्रीवास्तव, सुंद्रम गजरेल, रोहन सिंह, योगेश गुगलानी शामिल रहे। वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में अनिल कुमार गैरोला, रॉबिन्सन डोलन, कमर खान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-10 श्रेणी में सूर्यांश कुक्सल प्रथम, आरन गुप्ता द्वितीय व रियांश सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 श्रेणी में अविरल चौहान व अभिनीत सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रथम, विहान ग्रोवर ने दूसरा व आदित्य नौटियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 श्रेणी में आकाश आहूजा प्रथम, अंशुल ममगाई द्वितीय व देवांश मणि कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमिशु गुप्ता, गौरी मित्तल, अवंतिका कश्यप श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गयी।

मेयर किरण जैसल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, लगन और परिश्रम से किसी भी खेल में महारथ हासिल की जा सकती है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि शतरंज के प्रति युवाओं में रूझान बढ़ रहा है। जो कि भविष्य के लिए अच्छा संकेत हैं।

उत्कर्ष स्पोर्टस फेडरेशन के अध्यक्ष डा.मुकुल बेंजवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि निरंतर प्रतियोगिता के आयोजन के माध्यम से शतरंज को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन के सचिव एवं सीनियर नेशनल आर्बिटर राहुल बत्रा, उपाध्यक्ष प्रियांगी नैथानी, कोषाध्यक्ष हृतिक त्रिपाठी, कार्यकारी सदस्य राहुल अरोड़ा, वरिष्ठ मार्गदर्शक हीरा बल्लभ जोशी ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views