मुख्यमंत्री से संतों ने की भेंट, माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मानसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। संतों ने मुख्यमंत्री को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और राज्य की समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने निरंजन पीठाधीश्वर और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का आदरपूर्वक स्वागत किया और कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन हमेशा समाज को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं और संत समाज के कल्याण के लिए सतत कार्य कर रही है।

भेंट के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर भी गंभीर चर्चा हुई। संतों ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक यात्राओं की आस्था और सुरक्षा को चुनौती देने वाली हैं। मुख्यमंत्री धामी ने भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही हो रही है।

संतों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के तीर्थस्थलों पर बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारों को मिलकर ठोस रणनीति बनानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views