मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समाप्त हुआ आपस का मतभेद:श्री महंत रविंद्र पुरी 

मुख्यमंत्री के सानिध्य में ऐतिहासिक होगा हरिद्वार 2027 कुंभ का आयोजन:श्री महंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार। अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि आज विधिवत रूप से कुंभ मेले की घोषणा कर दी गई है। सभी अखाड़े सरकार के साथ हैं। कुंभ को लेकर किसी तरह का भेद संतों में नहीं है। उत्तराखंड में ऐतिसाहिक रूप से कुंभ का सफल आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि आज हरिद्वार में मुख्यमंत्री के साथ ही बैठक में अखाड़ों के आपसी मतभेद समाप्त हो गया है। अब सभी अखाड़े कुंभ मेले की भव्य तैयारी करेंगे। तय तिथियों पर अमृत स्नान करेंगे। कुंभ की तरह हरिद्वार में धर्मध्वजा स्थापित की जाएगी, अखाड़ों की छावनियां लगेंगी और पेशवाइयां भी निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सभी साधु संतों ने बैठक के दौरान अपने सुझाव दिए हैं जिन्हें कुंभ की तैयारियों में शामिल करने का आश्वासन मिला है। अब अर्धकुंभ को पूर्ण कुंभ ही नहीं बल्कि महाकुंभ की तरह ही आयोजित किया जाएगा। धामी सरकार ने वैसे तो कुंभ मेले के कार्य शुरू कर दिए हैं, कुंभ औचारिक घोषणा के बाद कुंभ के कार्यों में तेजी आएगी। सभी अखाड़े कुंभ के आयोजन में सरकार के साथ हैं। हरिद्वार आने वाले जिन श्रद्धालुओं को 2021 के कुंभ मेले में करोना के कारण, कुंभ मेले का आनंद लेने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ था, अब 2027 के कुंभ में सभी श्रृद्धालुओं को भव्य और दिव्य कुंभ की अनुभूति मिलेगी। कहा कि अब सीएम धामी के द्वारा कुंभ मेले की तिथियों की घोषणा के बाद सभी साधु संत भी अपनी तैयारियों में जुट जाएंगे और हरिद्वार के कुंभ मेले को ऐतिहासिक कुंभ बनाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी साधु संत उज्जैन और नासिक कुंभ की तैयारियों के साथ ही 2027 हरिद्वार कुंभ की भी भव्य तैयारी करेंगे। मेले के दौरान सभी अखाड़े अपनी सभी परंपराओं का निर्वहन भी करेंगे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views