महंत शुभम गिरी ने की लालढांग या श्यामपुर कांगड़ी को ब्लॉक बनाने की मांग

भूपतवाला राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती और आपातकालीन सेवाएं शुरू करने की मांग भी की

हरिद्वार, 20 मई। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी महाराज ने लालढांग या श्यामपुर को ब्लॉक बनाए जाने, भूपतवाला स्थित राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति और आपातकालीन सुविधा शुरू करने की मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महंत शुभम गिरी महाराज ने कहा कि बहादराबाद ब्लॉक में श्यामपुर कांगड़ी, लालढांग तक का इलाका शामिल है। बहादराबाद में स्थित ब्लॉक कार्यालय आने के लिए श्यामपुर कांगड़ी और लालढांग के लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती हैं। इसलिए श्यामपुर कांगड़ी या लालढांग को नया ब्लॉक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भूपतवाला में राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से लोगों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ आपातकालीन सेवाएं भी शुरू की जाएं। महंत शुभम गिरी ने कहा कि 2027 में होने वाले कुंभ मेले से पूर्व शहर में पार्किंग, सीवर, पेयजल सुविधाओं का विस्तार किया जाए। कुंभ म्यूजियम का निर्माण किया जाए और गंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। कुंभ के दौरान संतों और श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए। कुंभ शुरू होने से पूर्व ही सभी व्यवस्थाओं का पूर्ण किया जाए। उन्होंने धर्मनगरी में हवाई अड्डे का निर्माण करने की मांग भी की। पूर्व महानगर अध्यक्ष लव दत्ता एवं कपिल जौनसारी ने कहा कि धर्मनगरी में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अपराधों की रोकथाम के लिए नशे पर पूरी तरह रोक लगायी जाए। मासूम बालिका के हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए। पत्रकारवार्ता के दौरान महंत शुभम गिरी ने पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार रतनमणी डोभाल को सम्मानित भी किया।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 4 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 4 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views