मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर एवं पेयजल समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करें विभाग: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 21 मई। बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीवर एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु पेयजल निगम एवं जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को पेयजल योजनाओं को दीर्घकालिक एवं स्थायी समाधान के रूप में विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय और आपसी सहयोग के माध्यम से ही जनहित की योजनाओं को प्रभावी रूप से कार्यान्वित किया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशन नगर वार्ड 12 में सीवर और पेयजल संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक ठोस व दीर्घकालिक योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को मूलभूत सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री जोशी ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सीवर कार्यों की योजना बनाई गई है। इनमें जाखन, दून विहार एवं आर्य नगर के लिए रुपये 962 लाख, शक्ति कॉलोनी के लिए रुपये 275 लाख, पथरियापीर एवं नीलकंठ विहार के लिए रुपये 1390 लाख तथा रविंद्रपुरी क्षेत्र के लिए रुपये 270 लाख की लागत से सीवर कार्य प्रस्तावित हैं। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में पार्षद नंदनी शर्मा, पेयजल निगम के मुख्य अभियंता अनुपम रतन, अधीक्षण अभियंता मिशा सिन्हा तथा जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views