ममता, त्याग व सहानुभूति की प्रतिमूर्ति होती है नारी: शैफाली पण्ड्या

शांतिकुंज में पांच दिवसीय कन्या कौशल प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

हरिद्वार 1 सितंबर।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में सोमवार से पाँच दिवसीय कन्या-किशोर कौशल प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। महिला मंडल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या एवं ओडिसा जोन के भाइयों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में ओडिशा प्रांत से आए 200 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान कुल 22 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए महिला मंडल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि नारी ममता, त्याग व सहानुभूति की प्रतिमूर्ति है। समाज में उसकी भूमिका केवल एक परिवार तक सीमित नहीं, अपितु पूरे समाज के निर्माण में है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज में संस्कारित पीढ़ी के निर्माण हेतु स्वयं को समर्पित करें। उन्होंने कहा कि आज की कन्याओं और किशोरों को स्वयं के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपनी प्रतिभा को निखारने की दिशा में सक्रिय प्रयास करने चाहिए। उन्होंने जीवन मूल्यों एवं आत्म-रक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

शिविर समन्वयक के अनुसार आगामी सत्रों में प्रतिभागियों को सनातन संस्कृति, व्यक्तित्व विकास, जीवन शैली, मानसिक स्वास्थ्य तथा आत्म-सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक व सैद्धांतिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह शिविर कन्या-किशोरों को जीवन के विविध पक्षों में दक्ष बनाकर उन्हें आदर्श प्रशिक्षक के रूप में तैयार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर शांतिकुंज महिला मण्डल की बहिनों सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views