भीमगोड़ा रामलीला भवन में श्रीजी सेवा ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

हरिद्वार,6 अक्टूबर: श्रीजी सेवा ट्रस्ट द्वारा हरिद्वार के भीमगोड़ा स्थित रामलीला भवन में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक के बाद मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष दिव्या चौधरी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा आज का युवा ही देश का भविष्य है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन बच्चों को प्रोत्साहित करना हमारा नैतिक दायित्व है। हम चाहते हैं कि हर छात्र-छात्रा अपने सपनों को साकार करे और समाज के लिए प्रेरणा बने।

ट्रस्ट के अध्यक्ष देवकी नंदन शर्मा ने कहा यह सम्मान केवल प्रमाण पत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को और मजबूत करने का एक माध्यम है। श्रीजी सेवा ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता रहेगा।

महासचिव लखनलाल चौहान ने कहा हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना का विकास भी उतना ही आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वहीं कोषाध्यक्ष सुमित चौधरी ने बताया कि ट्रस्ट भविष्य में मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देने की योजना भी बना रहा है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि आर्थिक कारणों से कोई भी प्रतिभा अधूरी न रह जाए। हर बच्चा शिक्षा के अवसरों से वंचित न हो, इसके लिए ट्रस्ट लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम में बच्चों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी व शील्ड प्रदान की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी अभिभावकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 6 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 14 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 10 views